Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
28-Jun-2023 02:32 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के सारण से एक अजीबो -गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां पानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी शादी के दूसरे दिन से ही गायब है। काफी खोजबीन के बाद भुई दूल्हे का कोई पता नहीं चला है। जिसके बाद इस मामले को लेकर पानापुर थाना में दूल्हे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद अब इस पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी हुई है। यह घटना पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोरहा गांव के एक युवक जियालाल की नई-नई शादी हुई थी और शादी के दूसरे दिन यानी सुहागरात के दिन वो अपनी पत्नी से मिठाई लाने की बात कह कर घर से बाहर निकला। लेकिन, अभी तक लौट के वापस नहीं आया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जियालाल की शादी 25 जून को रात में मरहौरा थाना क्षेत्र के नथुआ गांव निवासी काशी महत्व की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ हुई थी।
बताया जा रहा है कि, 26 जून की सुबह जियालाल अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया।इसके अगले दिन शाम को करीब 6 बजे जियालाल मिठाई लाने की बात कहकर घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर वाटर बाजार गया। जहां से वह अभी तक नहीं लौटा है, परिजन देर रात उसके लौटने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं लौटा। इसको लेकर परिजन और ससुराल के लोग और अन्य सगे संबंधियों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जियालाल के पिता दिनेश महतो ने पानापुर थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र जियालाल की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।
इधर, इस मामले में पानापुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है और कई लोगों से पूछताछ भी की गई है। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है और अभी तक जियालाल घर नहीं लौटा है. वहीं घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं।