अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Jan-2023 02:51 PM
PATNA: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में होने वाली है। कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में यह यात्रा निकलेगी। बांका से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन बोधगया में होगा। इससे पहले 5 जनवरी को जनसभा आयोजित होगी। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे जिसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने इस बात की जानकारी दी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर भक्त चरण दास ने कहा इसके अलावे बीजेपी का कोई काम नहीं है। युवाओं और महिलाओं को मजबूत करने के बजाये ये लोग चुनाव जीतने की तैयारी में लगे रहते हैं। जबकि भारत जोड़ों यात्रा लोगों के दिलों में बैठा हुआ है। बीजेपी वाले तो लोगों के दिलों पर हमला कर रहे है उनकी सोच पर हमला कर रहे हैं। जो किसी काम का नहीं है। देश में व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी सहित अन्य इश्यू को इधर-उधर फेंक बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी में लगी है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद विधायक सुधाकर सिंह के हमले पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं? उनका अस्तित्व क्या है? ऐसे छोटे-छोटे लोगों पर हम क्या कमेंट्स करें।
गौरतलब है कि पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने कैमूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसा हमला बोला कि उस पर आज भी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है। उस वक्त सुधाकर सिंह ने यह भी कहा था कि वे अपने बयान से नहीं मुकरेंगे। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइट वॉचमैन तक कहा था।
जिसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गयी। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा, हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी सहित कई महागठबंधन के कई नेता सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं अपनी जुबान और बयान पर आज भी कायम हूं। मैं सोच समझकर कोई बात कहता हूं। जो कह देता उससे नहीं मुकरता। मेरे सारे बयान सोशल मीडिया पर अपलोड रहते हैं जिसे मैं कभी डिलीट नहीं करता।