Bihar News: पटना के लोगों को जाम से राहत, बनकर तैयार हुआ डबल डेकर फ्लाईओवर, लोकार्पण कब? Bihar crime : Water Park बना जंग का मैदान! महिलाओं को बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा! Bihar Crime News: 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका; जांच में जुटी पुलिस Bihar News: जुलाई के अंत तक यहां बनेगी सड़क, पटना के 3 लाख लोगों को सीधा फायदा Bihar-Nepal Border: बॉर्डर पर बढ़ी 'ड्रैगन' की हरकत, SSB की गिरफ्त में एक और चीनी नागरिक Bihar News: 100 करोड़ की लागत से यहां बनेगा आधुनिक मोक्षधाम, गंगा सुरक्षा बांध किया गया ध्वस्त IPL 2025: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी उठाने वाले प्लेयर्स, RCB के इस स्टार के पास हैं 4 खिताब Bihar Rain Alert: इन 12 जिलों में आज तबाही मचाएगी बारिश, IMD ने जारी की विशेष चेतावनी IPL Final 2025: खत्म हुआ वनवास, मिट गए सारे कलंक; 17 साल बाद RCB पहली बार बनी चैंपियन सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे सफाईकर्मी पिता-पुत्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
21-Aug-2022 06:47 PM
PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एक तरफ जहां बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग भी बीजेपी के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से ही बीजेपी नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को हर दिन खुलासे कर रही है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोग ईर्ष्या के कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
मंत्री सुधाकर सिंह ने सुशील मोदी और बीजेपी के आरोपों को आश्चर्यजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि उनपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह साल 2013 से है लेकिन इसपर 2022 में जान बुझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। बीजेपी के लोग ईष्या के कारण यह विवाद खड़ा कर रहे हैं। 2020 में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे लेकिन उस समय बीजेपी ने इस बात को जनता के बीच नहीं कहा। बावजूद इसके जनता ने अपना भरोसा जताते हुए विधायक बनाया। जनता को पूरा भरोसा था कि हमने ऐसा काम नहीं किया है। जिसका नतीजा रहा कि चुनाव में भारी बहुमत से जीत हुई।
बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी कोटे के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर पांच करोड़ से अधिक की सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था कि सुधाकर सिंह पर राज्य सरकार का 12 करोड़ से अधिक राशि बकाया है। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि जिस व्यक्ति पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है उसे मंत्री बनाए रखना क्या उचित है।