पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
17-Feb-2021 05:45 PM
KHAGARIAH : इस वक्त एक ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुराने मामले में सुभाष यादव की गिरफ़्तारी हुई है. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी लेकिन ये फरार चल रहा था. आखिरकार पुलिस ने इसे दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक सुभाष यादव के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं.
मामला खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके की है, जहां नोनहा के रहने वाले कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ कुख्यात सुभाष यादव को अरेस्ट किया है. इसका एक और साथी भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सुभाष यादव जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी बांध पर अपने साथी के साथ एकत्रित हुए है. सूचना के आधार पर बेलदौर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर घेराबंदी करते हुए छापेमारी शुरू कर दी.
छापेमारी के दौरान कुख्यात सुभाष यादव और रामशरण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस के द्वारा 2 देसी कट्टा, एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 14 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुभाष यादव के खिलाफ जिले के मानसी और बेलदौर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन अपराध के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
सुभाष यादव नोनहा दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी रहा है और क्षेत्र में उनके आतंक का साम्राज्य था. जबकि गिरफ्तार किये गये दूसरा अभियुक्त रामशरण यादव के विरूद्ध भी मानसी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. इधर हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरूद्ध बेलदौर थाना में आर्म्स एक्ट का नया मामला दर्ज कर लिया है.