ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

सूबे में 2 दिन बाद पड़ेगी भीषण ठंड, कई जिलों का लुढ़का पारा; सबसे ठंडा रहा सबौर

सूबे में 2 दिन बाद पड़ेगी भीषण ठंड, कई जिलों का लुढ़का पारा; सबसे ठंडा रहा सबौर

06-Jan-2024 07:04 AM

By First Bihar

PATNA : बादलों की आवाजाही से पटना सहित दस शहरों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। पटना, गया सहित उत्तर पश्चिमी बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में इसका ज्यादा असर दिखा। गया और पूर्णिया में घना कोहरा रहा। पटना में सुबह के बाद दिन में भी मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रही। हालांकि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


दरअसल, शुक्रवार को बिहार में सबसे अधिक ठंडा वाला जगह वाला सबौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। गया और सासाराम के डेहरी में आंशिक बूंदाबांदी की स्थिति भी बनी रही। मौसमविदों का अनुमान है कि दो दिन बाद सूबे के शहरों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। जिससे रात में ठंड में बढ़ोतरी होगी। 


वहीं, शुक्रवार को जिन शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उनमें पटना में 1.1 डिग्री, गया में 2.2 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, कैमूर में 5.4 डिग्री, गोपालगंज में 3.3 डिग्री, वाल्मीकिनगर में दो डिग्री की कमी आई। गोपालगंज, कैमूर और वाल्मीकिनगर में ज्यादा ठंड महसूस की गई । शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट के बावजूद अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।पटना में मध्यम कोहरा, धूप कुछ देर के लिए निकली लेकिन रात होते ही ठंड का असर दिखने लगा।