Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
30-Aug-2020 08:42 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने बगहा में एक कुख्यात महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. जो पुलिस एनकाउंटर में शामिल थी. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फाॅर्स टीम की मदद से पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है. गिरफ्त महिला नक्सली से पूछताछ कर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं, जिला पुलिस को भी एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है.
बगहा के पुलिस कप्तान किरण कुमार जाधव ने इस बात की जानकारी दी कि एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात महिला नक्सली पूजा को पकड़ा गया है, जो पुलिस एनकांटर में शामिल थी. बगहा एसपी ने बताया कि महिला नक्सली पूजा को शिवहर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी. गिरफ्त महिला नक्सली से पूछताछ कर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
बगहा पुलिस कप्तान किरण कुमार जाधव ने आगे इस बात की भी जानकारी दी कि जिला पुलिस ने अंतर्राजीय शराब तस्करी का भी खुलासा किया है. पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को 4 तस्करों के साथ जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पश्चिम बंगाल नंबर की एक कोरोला कार भी जब्त की गई है. शराब की खेप एनएच 727 से होकर गुजरने की सूचना एसपी को मिली थी जिसके बाद पटखौली पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी.
यूपी से शराब की खेप बिहार होकर बेतिया जा रही थीं. जिसमें देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है. पुलिस ने जाल बिछाकर नेटवर्क को खंगालने के लिए अभियान शुरू कर दिया हैं. योगदान के बाद एसपी किरण कुमार जाधव शराब तस्करी के धंधे को लेकर खुद अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.