सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-Sep-2022 06:46 PM
MUNGER : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी नक्सली को बक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मुंगेर और भागलपुर के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि श्यामपुर थाना क्षेत्र के गोवड्डा गांव निवासी एक लाख का इनामी नक्सली गोपाल दास बक्सर स्टेशन के पास देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली ने साल 2018 में खड़गपुर थाना क्षेत्र में राम कृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार मजदूरों का फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। इस दौरान कंस्ट्रक्शन कंपनी की चार पोकलेन, दो हाइवा और बाइक को भी नक्सलियों ने फूंक दिया था। सरकार ने हार्डकोर्ट नक्सली के ऊपर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।
करीब 10 वर्ष पहले नक्सलियों ने अस्थाई बीएमपी कैंप पर हमला किया था। नक्सलियों के इस हमले में तीन सिपाहियों को गोली लगी थी। इस दौरान नक्सलियों ने वहां मौजूद चार राइफल, दो स्टेनगन, चार हैंड ग्रेनेड और करीब 600 चक्र गोली लूट लिया था। इस हमले में भी हार्डकोर नक्सली गोपाल दास शामिल था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से कड़ी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है।