बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
18-Jun-2021 12:57 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी की तरफ से जुबानी हमला जारी है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रह चुके श्याम रजक ने अब मुख्यमंत्री के ऊपर जोरदार हमला बोला है. श्याम रजक ने कहा है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार की औकात स्टेपनी से ज्यादा कभी नहीं हो सकती. श्याम रजक ने नीतीश कुमार को बिहार का मधु कोड़ा बताते हुए कहा है कि झारखंड में इकलौते विधायक होने के बावजूद मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बन गए थे और नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड तीसरे नंबर पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने बैठे हैं.
श्याम रजक ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहे लाख कोशिश कर लें उनकी औकात स्टेपनी से ज्यादा नहीं हो सकती. श्याम रजक ने कहा कि भले ही लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने की कोशिश हुई हो, भले ही नीतीश कुमार ने साजिश रची हो, लेकिन इसके बावजूद हकीकत यही है कि लोक जनशक्ति पार्टी का कैडर वोटर आज भी चिराग पासवान के साथ खड़ा है.
चिराग पासवान के युवा नेतृत्व से जिस तरह चाचा पशुपति कुमार पारस ने परहेज किया उसको लेकर सवाल पूछे जाने पर श्याम रजक ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. युवा नेतृत्व के साथ अगर अनुभव का मेल हो जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने आरजेडी के युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि आज तेजस्वी यादव ने बिहार में विपक्ष के नेता के तौर पर जितनी मेहनत की है, वह दूसरों के लिए मिसाल हो सकती है. श्याम रजक ने एक बार फिर दावा किया कि आरजेडी के संपर्क में जेडीयू के कई विधायक अभी भी बने हुए हैं और आगे कुछ भी हो सकता है.