बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2019 06:39 AM
PATNA : राजधानी पटना के सेंट जेवियर हाई स्कूल के एक टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। एक पूर्ववर्ती छात्रा ने पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के मुताबिक सेंट जेवियर हाईस्कूल के टीचर जॉन पॉल बेनेडिक्ट ने उसके साथ अश्लील हरकत की है।
पीड़िता के मुताबिक 9 दिसंबर को फुलवारीशरीफ स्थित एक के प्राइवेट स्कूल में वह सीटीईटी की परीक्षा दे रही थी इसी दौरान आरोपी टीचर जॉन पॉल बेनेडिक्ट ने उसके साथ अश्लील हरकत की। टीचर जॉन पॉल वहां बतौर परीक्षा निरीक्षक तैनात थे और जब छात्रा एग्जाम के बाद बाहर निकलने लगी तो आरोपी टीचर ने उसका हाथ पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया। छात्रा ने जब अश्लील हरकत का विरोध किया तो टीचर जॉन पॉल उसका मुंह दबाने लगे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि टीचर जॉन पॉल उसके साथ कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं।
9 दिसंबर को अपने साथ हुई घटना के बाद पीड़िता लगातार थाने का चक्कर लगा रही थी। पटना के गांधी मैदान थाना पहुंचकर उसने कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आखिरकार पीड़िता एसएसपी गरिमा मलिक के पास पहुंची और आवेदन दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पीड़ित छात्रा की कंप्लेन दर्ज दर्ज की गई है और पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।