गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
16-Jul-2022 01:43 PM
PATNA : इन दिनों बिहार में आतंकी गतिविधियां बढ़ने लगी है। पटना से तीन एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पीएफआई से आरएसएस की तुलना वाले बयान पर विवाद जारी है, जिसमें अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एंट्री हो गई है। इस बयान को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक विरोध देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने इसे अपना समर्थन दे दिया है।
एएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बर्खास्त करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार है और ये लोग अपने ही प्रशासन पर उंगली उठा रहे हैं। इन्हे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने इतना तक कह दिया कि RSS कहीं न कहीं देश के लिए खतरा है। वहीं, यादव ने कहा कि विरोधी ताकतों को लेकर अलर्ट रहने की जरुरत है। साथ ही जो लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उससे निपटने की जरुरत है। उन्होंने साफ़ कह दिया है कि इस मामले को सरकार और एजेंसियां ही देखे।
दरअसल, फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े गये थे, जिसके बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी। इसके बाद कई नेताओं ने इस बयान पर हमला बोला था। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह गए कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।