Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
23-Dec-2019 07:09 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी गरिमा मालिक ने पटना के सुपारी किलर भोला यादव को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्त शूटर भोला यादव चर्चित दीनागोप हत्याकांड, रंजीत मुखिया हत्याकांड, रवि और रोशन हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदात में शामिल था.
पटना पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि कुख्यात शूटर भोला यादव के साथ-साथ कुल अपराधियों को अरेस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सफेदपोश बिल्डरम भू-माफिया और अपराधी मीटिंग कर रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कंकड़बाग थाना इलाके के अशोक नगर से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 1 पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद क्या.
एसएसपी ने आगे जानकारी दी कि कुछ बड़े बिल्डर और भू-माफिया इसबार भोला यादव के निशाने पर थे. कुख्यात भोला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही सिटी एसपी की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया. भोला यादव के ऊपर हत्याकांड और लूट के कई मामले दर्ज हैं. यह चर्चित दीनागोप हत्याकांड, रंजीत मुखिया हत्याकांड, रवि और रोशन हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदात में शामिल था. गिरफ्त अपराधी दीघा लूटकांड में भी शामिल था. इसके साथ अरेस्ट किये गए 9 गुर्गों का भी पुलिस क्रिमिनल रिकार्ड तलाश रही है.