ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / SSB की कार्रवाई: 3 KG चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार...

SSB की कार्रवाई: 3 KG चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत करोड़ों रुपये

20-Apr-2021 09:59 AM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित वाल्मीकिनगर के धोबहा पुल के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी ने 3 KG चरस बरामद किया है। चरस के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। SSB ने दोनों तस्करों को वाल्मीकिनगर थाना को सुपुर्द कर दिया है दोनों चरस तस्करों की पहचान राजेश कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है।

 

एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी की नेपाल के जंगलों के रास्ते चरस की खेप लाई जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने दोनों तस्करों को धोबहा पुल के पास धड़ दबोचा जिनके पास से 3 किलो चरस बरामद किया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। दोनों तस्करों को SSB ने वाल्मीकिनगर थाना के हवाले कर दिया है। दोनों चरस तस्करों की पहचान राजेश कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। 


चरस की खेप नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था जिसे दिल्ली और मुंबई पहुचाना था। SSB की इस कार्रवाई से चरस तस्करों के मंसूबो पर पानी फिर गया और एक बड़ी चरस की खेप पकड़ी गई। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान SSB को बड़ी जानकारी मिली है SSB तस्करों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है SSB की माने तो बहुत जल्द बड़ा खुलासा होने के आसार है।