बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
18-Aug-2023 09:22 PM
By First Bihar
MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां एसएसबी ने भारत-नेपाल की सीमा से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेशी नागरिक भारत से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान एसएसबी 48वीं बटालियन के जवानों ने महिनाथपुर बाजार से दोनों को धर दबोचा।
दोनों की पहचान तीरनाहट तितलियां पंचगढ, बांग्लादेश निवासी शमशेर अली के 32 वर्षीय बेटे मो. तारिकुल इस्लाम और पश्चिम बगान वार्ड नंबर एक, पंचगढ, बांग्लादेश निवासी मो. अलाउद्दीन के 31 वर्षीय बेटे मो. आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो पासपोर्ट, दो वीजा, तीन मोबाइल, पांच सिमकार्ड, एक चेकबुक, पांच पौंड, बांग्लादेशी 4573 रुपये, दो नेशनल आईकार्ड आदि मिले हैं।
दोनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तभी एसएसबी जवानों ने दोनों को धर दबोचा। दोनों के पास से भारत का टूरिस्ट वीजा मिला जिसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि सिलीगुड़ी के रास्ते उन्होंने भारत में प्रवेश किया था।
गिरफ्तार किए गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों से एसएसबी के अलावा खुफिया विभाग और अन्य जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों नेपाल क्यों जाना चाह रहे थे। दोनों के मोबाइल फोन को खंगाला जा रहा है। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को बासोपट्टी थाने के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।