ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / सृजन घोटाला: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व IAS केपी रमैया समेत तीन...

सृजन घोटाला: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व IAS केपी रमैया समेत तीन आरोपी भगोड़ा घोषित

21-Mar-2023 07:54 AM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर बिहार के चर्चित सृजन घोटाले जुड़ी हुई सामने आई है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने घोटाले के तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इन तीनों आरोपियों को सीबीआई गिरफ्तार करने में विफल रही, जिसके बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया को भगोड़ा घोषित कर दिया है। 


स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बीते 28 फरवरी को भागलपुर के तत्कालीन डीएम केपी रमैया, घोटाले की किंगपिन मनोरमा के बेटे अमित कुमार और उसकी बहू रजनी प्रिया की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। कुल 27 आरोपियों में से 12 बेउर जेल में बंद हैं जबति 7 आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। वहीं केपी रमैया समेत तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।


मामले में CBI की कोर्ट ने केपी रमैया, अमित कुमार और रजनी प्रिया के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए CBI ने फरार अमित और रजनी की 13 चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया था। वहीं, पूर्व IAS केपी रमैया के खिलाफ जारी कुर्की वारंट का तामिला कर सीबीआई ने दो रिपोर्ट दाखिल की है। सीबीआई रमैया को गिरफ्तार करने के साथ ही कुर्की वारंट का तामिला करने में भी असफल रही है।