पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Mar-2024 10:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा का फार्मूला तय हो गया है। इसके तहत इस बार गया लोकसभा सीट 'हम' के खाते में गई है। इसके बाद इस सीट से 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी का चुनाव लड़ना भी तय हो चुका है। वहीं, चुनाव को लेकर अपना नमांकन दाखिल करने से पहले मांझी आज यानी 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करंगे।
वहीं, जीतन राम मांझी ने आज एक्स पर लिखा कि 'रामलला दर्शन के लिए निकल चुका हूं, अगली मुलाकात अयोध्या में होगी, जय श्री राम। वहीं, अयोध्या जाने से पहले इस संबंध में जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत की थी। मांझी ने कहा कि, हर चीज का अनेक एंगल होता है आज जो अयोध्या बन गया है और रामलला के विराजमान होने से अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बन गया है।
वहां लाखों लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है। पीएम मोदी या बीजेपी के बारे में लोग कहते हैं कि यह दलित विरोधी हैं तो एक ऐसा काम मोदी ने किया था कि हम आलोचना करते थे। कभी तुलसी दास जी ने रामचरित्र मानस लिखा और सब कोई मानस चरित्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन जो वाल्मीकि जी ने रामायण लिखी इसकी चर्चा कोई नहीं करता है।
उधर मांझी ने कहा कि, हमारा बेटा संतोष कुमार सुमन नवरात्रि का व्रत करता है और हम एक सामाजिक व्यक्ति हैं न, हम इधर उधर नहीं चल जाएंगे न तो उनलोगों का मन हुआ कि अयोध्या में रामलला की पूजा करने के बाद ही गया में चुनाव का नामांकन किया जाए। इसलिए 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे।