ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / स्पाइट जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से नाशिक के लिए भरी...

स्पाइट जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से नाशिक के लिए भरी थी उड़ान

01-Sep-2022 11:11 AM

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते हाते टल गया। दिल्ली एयरपोर्ट से नाशिक के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेल की फ्लाइट में अचानक खराबी आने के बाद आनन-फानन में विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। फ्लाइक के ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।


दिल्ली से नाशिक के लिए सुबह 6:54 बजे स्पाइस जेट की B737 फ्लाइट संख्या 8363 ने उड़ान भरी थी लेकिन बीच हवा में खराबी आने के बाद उसे दिल्ली लौटना पड़ा। स्पाइस जेट के मुताबिक क्रू मेंबर्स को अचानक पता चला कि ऑटो पायलट सिस्टम में कुछ खराबी है जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराय गया। 


बता दें कि भारतीय विमानों में पिछले कुछ महीनों से लगातार खराबी की खबरे सामने आ रही हैं। विमानों की कभी इमरजेंसी लैंडिंग तो कभी तकनीकी खराबी के मामले देखने को मिल रहे हैं। खासकर स्पाइस जेट के विमानों में लगातार खराबी आ रही है। जिसको लेकर डीजीसीए ने कंपनी को पिछले दिनों शो-कॉज भी पूछा था। इसके साथ ही स्पाइस जेट के आधार से अधिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।