ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / स्पेशल स्टेटस पर और ज्यादा आक्रामक हुआ JDU, ललन सिंह बोले.. रहमोकरम के...

स्पेशल स्टेटस पर और ज्यादा आक्रामक हुआ JDU, ललन सिंह बोले.. रहमोकरम के मोहताज नहीं हैं, हक़ दीजिये

25-Jan-2022 12:12 PM

PATNA : बिहार को स्पेशल स्टेटस से दिए जाने के मसले पर एनडीए के अंदर जो घमासान चल रहा है उसमें जनता दल यूनाइटेड पहले से ज्यादा आक्रामक पर नजर आने लगा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोट करते हुए कई दिन से विशेष राज्य के लिए ट्वीट कर रहे हैं. ललन सिंह ने आज एक बार फिर आक्रामक तरीके से बिहार को विशेष दर्जा की मांग रखी है. 


ललन सिंह ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने देश और दुनिया को विकास के अनेकों सूत्र दिए हैं. आज भी बिहार किसी रहमों करम का मोहताज नहीं है, लेकिन बिहार के साथ अन्याय हुआ है. इसलिए बिहारवासी विशेष राज्य के रूप में न्याय मांग रहे हैं.


आपको बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने पिछले एक डेढ़ महीने में विशेष दर्जे की मांग को पुरजोर तरीके से फिर से उठाना शुरू किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, बिहार में विधान परिषद चुनाव, जातीय जनगणना और शराबबंदी जैसे मुद्दे पर बीजेपी से खट्टे मीठे संबंधों के बीच जेडीयू लगातार आक्रामक तरीके से स्पेशल स्टेटस के लिए कैंपेन चला रहा है.


news image



वहीं जेडीयू के अंदर भी स्पेशल स्टेटस के मसले पर घमासान मचा हुआ है. आरसीपी सिंह को इस मसले पर ललन सिंह ने सोमवार के दिन आईना दिखाया था लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने बिहार को हक दिलाने की बात कही है. इधर कई मुद्दों पर जेडीयू और राजद के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही है. जातीय जनगणना और विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर बीजेपी का भले ही अलग मत हो लेकिन आरजेडी इस पर जेडीयू के साथ है.