सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Jan-2020 03:28 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मुंगेर एसपी लिपि सिंह भी अपराधियों पर दबिश बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं. पुलिस कप्तान लिपि सिंह ने जिले के थानों में गुंडों लगाई. पुलिस अधीक्षक ने थाने में वैसे लोगों का परेड कराया जिनका नाम थाने के गुंडा रजिस्टर में दर्ज है.
एसपी लिपि सिंह मुंगेर जिले के जमालपुर मॉडल थाने में गुंडों की परेड कराई. उन्होंने सभी थानों में बनाए गए गुंडा रजिस्टर में शामिल अपराधियों को थानों पर बुलाकर उनको सख्त निर्देश दिए. एसपी ने अपराधियों को सुधर जाने की सलाह दी. पुलिस कप्तान ने गुंडा रजिस्टर में शामिल सभी अपराधियों को थानों पर बुलाकर खुद से सभी से पूछताछ की. उन्होंने गुंडा रजिस्टर में शामिल अपराधियों से उनके ट्रैक रिकार्ड के बारे में जानकारी ली.
गुंडा परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को निर्देश दिया कि वैसे अपराधी जिनका नाम थाना के गुंडा रजिस्टर में दर्ज है. उनके ऊपर लगातार निगरानी रखें. जिससे आगे किसी तरह की हरकत करने पर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे अपराधी जिनका नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज है, अगर उनके द्वारा कोई अपराध फिर से नहीं किया जा रहा है या किसी भी आपत्तिजनक और विवादास्पद कार्यों में उनकी संलिप्तता नहीं है, तो उनको गुंडा रजिस्टर से बाहर कर दिया जाये.