Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
07-Aug-2023 02:18 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। कई ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं जब अवैध वसूली करते पुलिस के अधिकारी और जवान पकड़े भी गए। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अवैध वसूली करने के आरोप में एसपी के निर्देश पर दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, सारण एसपी गौरव मंगला के निर्देश पर ट्रकों से वसूली कर रहे एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छपरा मुफस्सिल थाना में तैनात एक एएसआई, दो कांस्टेबल और पुलिस गस्ती गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस उपाधीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि चारों पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रकों से वसूली करने की सूचना एसपी को मिली थी। जांच में मामले को सही पाने के बाद एसपी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।