ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / SAHARSA NEWS: सोने के दौरान जहरीले सांप ने मां-बेटे को डसा, झाड़-फूंक के...

SAHARSA NEWS: सोने के दौरान जहरीले सांप ने मां-बेटे को डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई दोनों की जान

03-Oct-2024 08:33 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में सांप के काटने से मां-बेटे की मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भेरधड़ी वार्ड 25 की है जहां दोनों मां-बेटे को सोए अवस्था में सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने चले गये। इलाज में देरी की वजह से दोनों की मौत हो गयी।


मृतका की पहचान भेरधड़ी निवासी रामप्रवेश शर्मा की 27 वर्षीया पत्नी चांदनी कुमारी और 8 साल के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों घर में सोए हुए थे तभी एक जहरीला सांप वहां पहुंचा और सोए हालत में ही पहले चांदनी कुमारी के हाथ में काटा फिर उसके बाद बेटे पवन के सिर में डंस लिया। 


मां-बेटे को सांप काटने के बाद परिजनों ने दोनों को झाड़फूंक के लिए ओझा गुणी के पास ले गये। जहां दोनों मां-बेटे की स्थिति खराब और खराब हो गयी जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बेटे पवन की जान जा चुकी थी। वहीं झाड़फूंक के चक्कर में समय गंवाने के कारण इलाज के दौरान बच्चे की मां चांदनी ने भी दम तोड़ दिया। 


जिसके बाद दोनों के शव को डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।