ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन,...

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन, फैंस से की ये अपील

07-Jan-2022 02:29 PM

DESK : देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश में तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं. लगातार बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है. जिसमें कुछ अभी आइसोलेशन में हैं, तो कोई कोरोना को मात दे चुका है. वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है.


उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनमें कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं और खुद हो उन्होंने घर में आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा..सभी जरूरी सावधानी बरतने के बाद मेरा कोविड-19 पॉजिटिव आया है. मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही मैं मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं. 


महेश बाबू ने आगे लिखा मेरी उन सभी से टेस्ट कराने के लिए अपील है जो मेरे संपर्क में आए हैं. वैक्सीन न लेने वालों से मैं अपील करता हूं कि वह अपना वैक्सीनेशन जल्द से जल्द कराएं ताकि अस्पताल में जाने के रिस्क को कम कर सकें. आखिर में उन्होंने लिखा...कृपया कोविड के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.