सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Oct-2021 09:56 PM
DESK: जम्मू में आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार सुरक्षाबल आतंकवादियों का खात्मा कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आज कुल चार आतंकियों को ढेर कर दिया। शोपियां में दो और कुलगाम में 2 आतंकवादी सुरक्षाबलों ने मार गिराये। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अब भी जारी है। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी।
बात यदि पिछले 15 दिनों की करे तो अब तक 17 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस और सेना ने मिलकर कुलगाम के जिला लश्कर कमांडर गुलजार अहमद रेशी और एक अन्य को ढेर कर दिया। बिहार के दो मजदूरों की हत्या में ये दोनों आतंकवादी शामिल थे। गोलाबारी में दो आतंकवादियों ढेर कर दिया गया है। उनके कब्जे से एक एके-47 राइफल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
वही आज सुरक्षाबलों ने शोपियां में भी दो आतंकी का खात्मा कर दिया है। शोपियां मुठभेड़ में मारे गये दोनों आतंकियों में एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गयी है। जिसने पुलवामा में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मजदूर शाकिर की हत्या की थी।
आदिल टीआरएफ का जिला कमांडर था। वही सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये। जिसमें एक जवान इलाज के दौरान अस्पताल में शहीद हो गया जबकि दो जवानों का इलाज जारी है।