ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सुखदेव सिंह हत्याकांड में पुलिस को हाथ लगी बड़ा सफलता, दो शूटर्स पकड़े;...

सुखदेव सिंह हत्याकांड में पुलिस को हाथ लगी बड़ा सफलता, दो शूटर्स पकड़े; मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

06-Dec-2023 10:19 AM

By First Bihar

DESK : राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद जयपुर में हड़कंप मच गया। शहर में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए। यहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने उनपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। उनके निधन पर राजपूत समुदाय में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो चुका है। घटना के विरोध में राजपूत समाज ने आज राजस्थान बंद का आह्वान किया है।


वहीं, पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ एक व्यक्ति को भी गोली मार दी तथा घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी की गई है और हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है और हत्याकांड के दो शूटर्स को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है, वे कौन हैं, उनकी हत्या में क्या भूमिका है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने आज सुबह 10 बजे एसपी-कलेक्टर की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बुलाई गई है।


डीजीपी के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकेबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने लोगों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के संपर्क वाले लोगों को चिन्हित कर लगातार दबिश दी जा रही है। 


उधर, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हमले का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पुलिस के अनुसार बुरी तरह घायल गोगामेड़ी को मानसरोवर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर बडी संख्या में गोगामेड़ी के समर्थक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।  समर्थकों ने बुधवार को जयपुर बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही समर्थकों ने प्रदेश व्यापी बंद करने की चेतावनी भी दी है।