BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी राहत बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? Bihar Assembly : 'खाली लड़का -लड़की करते रहते हैं ...', बोली राबड़ी देवी - नीतीश कुमार भूल गए हैं मुख्यमंत्री पद की गरिमा
07-Aug-2020 02:40 PM
DESK : कोरोना संकट के इस दौर में प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों के लिए एक फरिश्ता बनकर सामने आए हैं. कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में सोनू ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. यदि किसी को भी मदद की जरुरत होती थी और वे सोनू सूद से मदद मांगते थे तो उनतक मदद पहुंच जाती थी.
कोरोना संकट के इस दौर में एक तरफ जब लोग नौकरी जाने की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब जल्द ही सोनू सूद ने प्रवासी भाई-बंधुओं के लिए नौकरी का अवसर भी लेकर आ रहे हैं.
इस बात की जानकारी सोनू ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने APEC नाम की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है. इस कंपनी के जरिए उन्होंने नौकरी देने का वादा किया है.सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा कि "जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की AEPC के साथ साझेदारी. pravasirojgar.com के माध्यम से देशभर की 'अपैरल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों' में एक लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा. धन्यवाद, जय हिंद'."
इससे पहले 30 जुलाई को सोनू ने अपने जन्मदिन पर तीन लाख नौकरियों का ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था- 'मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravasirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार. ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं. धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का.'