नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
25-Sep-2022 07:43 PM
DELHI:मिशन 2024 के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी से मिले और चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। विपक्षी दलों को एकजुट करने की यह कदम बतायी जा रही है। सोनियां गांधी से लालू और नीतीश की इस मुलाकात पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने हमला बोला है।
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोनियां गांधी की कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है जिस पर जो सवार होता उसका डूबना निश्चित है। नीतीश जी का भी डूबना तय है। सुशील मोदी ने कहा कि अब लालू का दौर भी खत्म होने की कगार पर है। लालू यादव का दौड़ लौटने वाला नहीं है। क्योंकि, अभी नरेंद्र मोदी का बोलबाला देशभर में चल रहा है।
सुशील मोदी ने कहा कि सोनियां गांधी और लालू प्रसाद यादव अब नीतीश कुमार को कुछ भी नहीं दे सकते हैं। केवल उनका वक्त बर्बाद कर सकते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अब कभी किंग मेकर नहीं बनेंगे लेकिन यदि ऐसा हुआ भी तो वे नीतीश कुमार को नहीं, राहुल गांधी को चुनेंगे।
सुशील मोदी ने हरियाणा में हुए चौटाला की रैली फ्लॉप बताया। कहा कि नीतीश कुमार के अलावे इस रैली में विपक्ष का कोई मुख्यमंत्री नहीं पहुंचा था। सोनिया से नीतीश-लालू की भेंट बेमतलब है क्योंकि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है इस जहाज पर सवार होने वाले नीतीश का डूबना तय है। वही लालू का दौर समाप्त की ओर है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौका मिला तो लालू यादव नीतीश को नहीं बल्कि राहुल को चुनेंगे।