ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत, चुनाव में बिजी रही पुलिस

जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत, चुनाव में बिजी रही पुलिस

05-Nov-2020 08:58 AM

DESK: जहरीली शराब पीने से तीन दिन के अंदर 27 लोगों की मौत हो गई है. उसके बाद भी पुलिस इसको गंभीरता से नहीं लिया. पुलिस उप चुनाव कराने में बिजी रही. यह घटना हरियाणा के सोनीपत की है. 

कल 10 लोगों की हुई मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोनीपत शहर की आधा दर्जन कॉलोनियों के बुधवार को 10 और लोगों की मौत हो गई. यहां पर तीन दिनों में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. जहरीली शराब पीने के बाद लोगों को उल्टी और सांस लेने में परेशानी होने लगी. उससे बाद मौत का सिलसिला शुरू हो गया है. 


2 दिन खामोश रही पुलिस

शराब माफिया के कारण 27 लोगों की जान चली गई, लेकिन इस बीच दो दिन तक पुलिस खामोश रही है. जब इसको लेकर मीडिया ने एसपी से सवाल किया तो कहा कि बरोदा उप चुनाव में ड्यूटी के कारण उन्हें 30 घंटे बाद सूचना मिल पाई. अब कार्रवाई की जा रही है.


ग्रामीणों ने 17 का कर दिया अंतिम संस्कार

ग्रामीणों ने 17 मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है. बाकी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मरने वालों के घर से पुलिस ने अवैध शराब की बोतलें बरामद की है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि अगस्त में भी पंजाब में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हुई थी.