हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jun-2021 08:37 AM
PATNA : पटना में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर आपने मॉर्निंग वॉक शुरू कर दिया है तो सावधान हो जाइए। अगर आप सोने की चेन पहन कर मॉर्निंग वॉक करने निकलते हैं तो गलती से भी ऐसा मत करिए। क्योंकि पटना पुलिस आपको अपराधियों से नहीं बचा पाएगी। जी हां अब थाने के सामने ही अपराधी आज से सोने की चेन छीन कर निकल जाएंगे और आप बेबस देखते रह जाएंगे। राजधानी पटना में अब ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। राजीव नगर थाने के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स को अपराधियों ने कुछ इसी तरह निशाना बनाया।
रविवार की सुबह करीब 8 बजे राजीवनगर थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर मॉर्निग वॉक पर निकले एक युवक की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। गले में पहने चेन को लूटा और अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। युवक का नाम मनीष कुमार बताया गया जो मुंबई में एक आईटी कंपनी के अधिकारी हैं जो पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे इन दिनों रोजाना मोर्निंग वॉक के लिए आते थे और उसके बाद सीधे घर जाते थे।
रविवार को भी वे मोर्निंग वॉक कर घर की ओर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये बतायी जा रही है। पीड़ित ने लिखित शिकायत राजीव नगर थाने में की है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब खंगाला तो सीसीटीवी फुटेज में बाइक के नंबर का पता चला है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।