ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / सोनाली फोगाट केस : गोवा पुलिस का खुलासा, मौत से पहले दिया गया...

सोनाली फोगाट केस : गोवा पुलिस का खुलासा, मौत से पहले दिया गया था 1.5 ग्राम ड्रग्स

26-Aug-2022 09:34 PM

DESK : टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत को लेकर गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस के मुताबिक सोनाली के दो सहयोगियों ने ही एक पार्टी के दौरान उसे ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला है। जिसकी जांच में पता चला है कि सोनाली फोगाट को ड्रिंक में कोई ड्रग्स मिलाकर दिया गया था।


सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सोनाली फोगाट के पीए और एक अन्य सहयोगी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि उन्होंने ही सोनाली को 1.5 ग्राम MDMA को किसी लिक्विड में मिलाकर एक पार्टी के दौरान दे दिया था। पुलिस की मानें तो विसरा रिपोर्ट आने के बाद पूरी बात साफ हो जाएगी। पुलिस ने सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। 


बता दें कि सोनाली की मौत को लेकर उनके परिवार के लोग लगातार सवाल उठा रहे थे। परिजनों का कहना है कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है। सोनाली के भांजे विकास ने उनके पर्सनल सेक्रेटरी सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए थे। विकास ने आरोप लगाया था कि सोनाली के पर्सनल सेक्रेटरी ने ही उसकी मौत की साजिश रची है। इससे पहले सोनाली के भतीजे मोहिन्द्र फोगाट ने भी दावा किया था कि सोनाली के चेहरे पर सूजन थी और स्ट्रेच मार्क्स भी मौजूद थे।


वहीं सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। बीते सोमवार की देर रात बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया था। साल 2019 में सोनाली ने बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट चुनाव के दौरान टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए काफी चर्चा में आई थीं। मिस्ट्री बनी सोनाली की मौत से अब पर्दा हटने लगा है।