बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
07-Dec-2019 07:23 PM
RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर से पहले चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को झारखंड पहुंचेंगे। इस्पात नगरी बोकारो और बरही में पीएम चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को वोटिंग होगी।
पीएम मोदी की पहली सभा बोकारो में दोपहर लगभग बारह बजे आयोजित होगी, जिसके बाद वह दोपहर लगभग दो बजे वह बरही में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नौ दिसंबर को दो जनसभाएं करने के बाद उसी दिन शाम लगभग चार बजे दिल्ली लौट जायेंगे।
बोकारो से बीजेपी प्रत्याशी विरंची नारायण जबकि बरही से बीजेपी के प्रत्याशी मनोज यादव हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए 25 नवंबर और तीन दिसंबर को झारखंड आ चुके हैं। 25 नवंबर को उन्होंने डालटनगंज और गुमला में जबकि तीन दिसंबर को उन्होंने खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा की थी।