बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
11-Feb-2021 01:51 PM
DESK : सोशल प्लेटफॉर्म्स को लेकर भारत सरकार सख्त है. एक तरफ जहां कानून को लेकर भारत सरकार और ट्वीट के बीच जंग जारी है तो इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसादने साफ कर दिया है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बख्शा नहीं जाएगा.
राज्यसभा में ट्विटर पर बात करते हुए पर गुरुवार को रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के दोहरे मानकों को भारत में अनुमति नहीं दी जाएगी. सदन में प्रश्न-उत्तर के दौरान उन्होंने कहा कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि 'ट्विटर, फेसबुक, लिंकडिन या वॉट्सऐप कोई भी हो, गलत करने पर इन सभी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई होगी. भारत में काम करें. आपके यहां करोड़ों फॉलोअर्स हैं. पैसा कमाएं, लेकिन आपको भारतीय कानून और संविधान का पालन करना होगा.'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'सरकार सोशल मीडिया पर आलोचना के लिए तैयार है. इसने नागरिक को सशक्त किया है. लेकिन अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल हिंसा या झूठी खबर फैलाने के लिए होगा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.मीडिया की स्वतंत्रता के लिए हमारी प्रतिबद्धता है लेकिन इसमें भारत की सुरक्षा और संप्रभुता शामिल है.हम इस बात पर काफी कठोर रहेंगे कि सोशल मीडिया कैसे काम कर रहा है. दोहरे मानक यहां नहीं चलेंगे. झूठी खबरें न फैलाएं. हिंसा न फैलाएं. जब आप एक प्लेटफॉर्म बन रहे हैं और अपने खुद के नियम बना रहे हैं, तो यह यहां नहीं चलेगा. आपको नियमों का पालन करना होगा.'