11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
07-Jun-2022 06:30 PM
DESK: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रंगीन मिजाज पुलिस वाले को महिला से सेक्स की डिमांड करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए जिस महिला से पुलिसकर्मी सेक्स की डिमांड कर रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी निकली। दरअसल, पति की करतूतों से परेशान महिला ने सबक सीखाने के लिए फेसबुक पर अपनी फेक आईडी बनाई थी। इस फेक आईडी के जरिए महिला ने अपने ही पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया। बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो पुलिस वाले ने लड़की से सेक्स की डिमांड कर डाली। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस वाले के पसीने छूट गए।
जानकारी के मुताबिक इंदौर की रहने मनीषा की शादी पंचम की फैल निवासी पुलिस जवान सत्यम बहल के साथ साल 2019 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। पुलिस वाला पति पत्नी मनीषा को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। माता-पिता के सुझाव के बाद मनीषा ने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद मनीषा पति का घर छोड़ अपने मायके रहने लगी। इधर प्रताड़ना के इस मामला पर कोर्ट में सुनवाई चलने लगी।
इसी बीच मनीषा ने पति को सबक सीखाने के लिए दूसरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया और पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया। पत्नी को अनजान युवती समझ पुलिस वाला पति उससे घंटों चैट करने लगा। इसी दौरान पुलिसकर्मी सत्यम ने युवती से सेक्स की डिमांड कर दी। जिसके बाद पति की इस करतूत को मनीषा ने सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश कर दिया। पति को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
इंदौर की कोर्ट ने पीड़िता के आरोप पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पति सत्यम को भरण पोषण के लिए मनीषा को दो लाख रुपए देने और हर महीने सात हजार रुपए देने का निर्देश दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...