ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / सोशल मीडिया पर एक ही लड़की से चैट करते थे दो दोस्त, लव...

सोशल मीडिया पर एक ही लड़की से चैट करते थे दो दोस्त, लव ट्रायएंगल में दोनों बने जान के दुश्मन

03-Apr-2022 12:20 PM

DESK : सोशल मीडिया पर एक ही लड़की से चैट करते-करते दो दोस्त एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गये. बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे की हत्या कर दी. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों दोस्तों ने लड़की को कभी देखा तक नहीं. लेकिन चैटिंग के बीच विवाद हो गया और एक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.


दरअसल, सोशल साइट पर उदयपुर की खुशी नाम की लड़की से बनी एक प्रोफाइल से चैटिंग करते वक्त तीनों के बीच दोस्ती हुई थी. दोनों युवक मध्यप्रदेश के जावरा के रहने वाले थे. दोनों ने उस लड़की को कभी देखा नहीं था. प्रोफाइल फोटो भी असली नहीं थी. लड़की दोनों दोस्तों से प्रेम भारी बातें करती थी. जब दोनों दोस्तों को इस बात की जानकारी हुई तो दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गये.


आरोप है कि ऊपरवाड़ा के रहने वाले गोपाल रावत ने अपने ही दोस्त लुहारी के रहने वाले 20 साल के राजवीर की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस हत्या में के साथ उसका एक और सहयोगी सूरज वर्मा भी शामिल है. घटना रतलाम जिले में पिपलौदा थाना क्षेत्र की है. गोपाल रावत ने राजवीर से कहा था, 'वह लड़की मेरी दोस्त है. तुम उससे बातचीत करना बंद कर दो. तुम्हारी वजह से उसने मुझसे चैटिंग करना कम कर दिया है.' 


इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और गोपाल ने राजवीर के पेट में चाकू घोंप दिया. पिपलौदा पुलिस के सामने राजवीर ने मरने से पहले बयान दिया था कि एक लड़की से चैटिंग को लेकर गोपाल ने उस पर हमला किया है. मुख्य आरोपी गोपाल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को अब तक खुशी नाम की लड़की का पता नहीं चला है.