ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / सोशल मीडिया के एक गलत पोस्ट से भड़की हिंसा में 3 कई मौत,...

सोशल मीडिया के एक गलत पोस्ट से भड़की हिंसा में 3 कई मौत, सैकड़ो घायल, 145 लोग गिरफ्तार

12-Aug-2020 04:29 PM

DESK : सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के बाद भड़की हिंसा में बेंगलुरु के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई है. बेंगलुरु में बीती रात से भड़की हिंसा में अब तक सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं, जिसमें 60 पुलिसवाले भी शामिल हैं. पुलिस ने हर इलाके में सख्ती बरतते हुए लगभग डेढ़ सौ लोगों को गिरफ्तार किया है.


कांग्रेस विधायक के एक रिश्तेदार की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किए जाने के बाद बेंगलुरु में हिंसा भड़की थी. इस हिंसा में कई लोगों के घरों को आग लगा दी गई. दुकानों में लूटपाट की गई और साथ ही साथ गाड़ियों और बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. स्थानीय पुलिस के मुताबिक पुलकेशीनगर में हुई हिंसा में अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शहर पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि 'डी.जे. हल्ली में हुई घटनाओं के सिलसिले में आरोपी नवीन को अपमानजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है.' आरोपी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आक्रोशित भीड़ ने डी.जे.हल्ली, के.जी. हल्ली, पुलिकेशिनगर और कवल बायरसेंड्रा में दंगा और आगजनी की.


बेंगलुरु हिंसा को लेकर सरकार अलर्ट बोर्ड में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि विधायक के अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास और डीजे हाली पुलिस थाने पर लोगों ने हमला किया, जो निंदनीय घटना है. मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार हिंसा पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है.