ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Jan-2023 06:56 PM
DESK: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश को पुराने दिनों की याद दिलायी। कहा कि वे बिहार के लिए बोझ बन गये हैं। अब वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका यह सपना धरा रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अब कोई राजनीतिक हैसियत नहीं बची है। नीतीश जी बिहार के लिए बोझ बन गए हैं, फिर भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पीएम बनने का सपना धरा ही रह जाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि जो इंसान आज तक बिना चुनाव लड़े ही, साम- दाम, दंड- भेद के जरिए सत्ता की कुर्सी पर जबरन बैठा हो, वो भला प्रधानमंत्री जैसे लोकतांत्रिक पद के बारे में सोचता कैसे है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू नीतीश जी की उत्पत्ति भाजपा के चलते हुई लेकिन आज यही लोग भाजपा को सिखा रहे हैं। भाजपा के बारे में अनाप शनाप बोल रहे हैं।
जिनकी नीव पर इन्होंने अपनी राजनीतिक इमारत बनाई है। नीतीश जी के लिए PM की बात दूर है, अगर ये पंचायत चुनाव भी लड़े तो उसमें भी जनता इनकी जमानत जब्त करवा देगी। नरेंद्र मोदी के बूते ही जदयू 2020 के विधानसभा चुनाव में 45 और 2019 के लोकसभा चुनाव में 2 से 16 सीट पर पहुंच गयी। फिर भी इनके तोता-मैना इन्हें प्रधानमंत्री बनने के योग्य बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार जी के अंदर थोड़ी सी भी राजनीतिक वजूद बची हो तो विधानसभा भंग कराए और सबसे पहले अपने गृह जिला के किसी सीट पर नॉमिनेशन करें, वहां की महान जनता इनकी जमानत जब्त करवाने का काम करेगी।