ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / सम्राट चौधरी की मां पूर्व MLA पार्वती देवी का निधन, सीएम नीतीश ने...

सम्राट चौधरी की मां पूर्व MLA पार्वती देवी का निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

11-Sep-2022 12:11 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद  में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी की मां का निधन हो गया है। पूर्व विधायक पार्वती देवी ने मुंगेर के तारापुर प्रखंड स्थित लखनपुर गांव में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार की देर रात सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है।


बता दें कि पार्वती देवी, तारापुर से पांच बार विधायक और खगड़िया से एक बार सांसद चुनी गई थीं। वे विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी थीं। पार्वती देवी के पांच संतानें हैं। बड़े बेटे का नाम रोहित चौधरी, मझले बेटे नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और छोटे बेटे धर्मेंद्र चौधरी हैं। पार्वती देवी के बड़े बेटे रोहित चौधरी जदयू के नेता हैं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।


पूर्व विधायक पार्वती देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्वती देवी बहुत ही नेक दिन और सरल हृदय की महिला थीं। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूची थी। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।