सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
04-Jun-2022 10:14 AM
PATNA : बिहार की राजनीति को समझना आसान नहीं है. इसका अंदाजा आप हाल में लगाए गए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पोस्टर से लगा सकते है. राजद की ओर से पटना में लगाये गए पोस्टरों ने कांग्रेस के लिए कुछ ऐसी ही स्थिति पैदा कर दी है. वैसे तो राजद और लालू परिवार के अंदर भी इस पोस्टर की चर्चा तो हो रही है. तो दूसरी तरफ जदयू और भाजपा के नेता इस पोस्टर पर मजे ले रहे हैं.
बता दें कि राजद की ओर से तेजस्वी यादव ने पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने का एलान कर रखा है. इस दिन तेजस्वी यादव बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाले हैं. पटना में लगाए गए पोस्टरों में इस कार्यक्रम को महागठबंधन की ओर से आयोजित बताया गया है.
पांच जून को होने वाले संपूर्ण क्रांति दिवस का आयोजक राजद की ओर से जारी पोस्टरों में महागठबंधन को बताया गया है. इन पोस्टरों में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के अलावा केवल तेजस्वी यादव की बड़ी तस्वीर लगी है. कुछ पोस्टरों में तेजस्वी यादव के पिता और राजद अध्यक्ष लालू यादव के अलावा वाम दलों के चंद नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं. लेकिन इन पोस्टरों में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं दिखता.