बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Jun-2021 01:26 PM
By SONU SHARMA
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक तरफ जहां ट्विटर के जरिए नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं तेज प्रताप यादव लगातार जमीन पर उतर कर सरकार की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे हुए हैं। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजस्वी यादव बिहार से दूर रहे तेजस्वी ने सरकार पर हमला तो खूब बोला लेकिन वह बिहार की सरजमीं पर उतरकर लोगों की मदद को सामने नहीं आ पाए। इसके उलट उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव लगातार बिहार के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा के दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचकर उन्होंने एसकेएमसीएच का जायजा लिया है। एसकेएमसीएच में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के बाद तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेज प्रताप ने कहा है कि सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने का सारा दावा झूठा है और नीतीश सरकार को अपने झूठ के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने एसकेएमसीएच में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल भी जाना है। थोड़ी देर तक यहां रहने के बाद तेज प्रताप तो वहां से रवाना हो गए हैं।
तेज प्रताप यादव जिस वक्त एसकेएमसीएच पहुंचे उस वक्त वहां उनकी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालात ऐसे हो गए कि एसकेएमसीएच के अधीक्षक के को भी हटाने के लिए चेतावनी तक के देनी पड़ी। उन्होंने माइक से लगातार अनाउंस करते हुए कहा कि लोग अस्पताल में भीड़ न लगाएं और शांति व्यवस्था को बहाल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अधीक्षक बार-बार अपील करते रहे। इसके पहले तेज प्रताप यादव हाजीपुर भी पहुंचे थे पिछले दिनों उन्होंने हाजीपुर के अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसके बाद तेज प्रताप अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र महुआ भी गए थे। तेजप्रताप आज डीएमसीएच भी जाने वाले हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...