BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
25-Sep-2023 06:36 PM
By First Bihar
PATNA: एनडीए में वापसी के कयासों के बीच सीएम नीतीश ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम नीतीश सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए और वहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को भी सीएम नीतीश राबड़ी आवास पहुंचे थे लेकिन लालू के राजगीर जाने के कारण उनकी मुलाकात आरजेडी सुप्रीमो से नहीं हो सकी थी।
दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं। कयासों को आज उस वक्त और भी हवा मिल गई जब नीतीश ने आज स्पेशल कैबिनेट बुला ली और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए। नीतीश में एनडीए में वापसी की चर्चा उस वक्त से हो रही है जब मुख्यमंत्री राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है।
सियासी कयासों के बीच सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए, जहां लालू प्रसाद से उनकी करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुआ। दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इसका तो खुलासा नहीं हो सका है हालांकि सीएम नीतीश के पिछले कुछ दिनों से एक्टिव होने के लेकर तरह तरह की अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं हालांकि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने उन सारी अटकलों पर यह कहकर विराम लगा दिया है कि नीतीश नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी वापसी एनडीए में नही होगी।