BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
10-Dec-2021 05:35 PM
SIWAN: नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून में शराब चेकिंग के लिए किसी पुलिस वाले को किसी के भी घर किसी भी वक्त घुसने और सर्च करने का अधिकार है. पुलिस के इस अधिकार के दुरूपयोग के कई मामले सामने आये हैं. अब एक नये तरीके का मामला सामने आया है. एक घर में घुस गये डकैतों ने गृह स्वामी से कहा कि वे पुलिस वाले हैं औऱ शराब की चेकिंग करने आये हैं.फिर आराम से 9 लाख की डकैती की और निकल गये.
शराब चेकिंग के नाम पर डकैती
घटना गुरूवार की रात को अंजाम दिया गया. हसनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में हथियार से लैस डकैत आधी रात में एक घर में घुस आये. खुद को पुलिस बताया औऱ शराब चेकिंग के नाम पर पूरे घर को खंगाल दिया. इसी दौरान 9 लाख रूपये के कैश, गहने और सामान लूट लिये. डकैतों के निकल जाने के बाद पुलिस लकीर पीट रही है.
डकैती की शिकार बनी सुशीला कुंवर ने बताया कि गुरुवार रात घर के सभी लोग सोये थे. वह अपने पोते के साथ बरामदे में ही सोयी थी. देर रात लगभग एक दर्जन लोग घर में घुस आय़े. उन्होंने मुझे जगाया औऱ कहा कि हम पुलिस वाले हैं. हमें खबर मिली है कि तुम्हारे घर में शराब औऱ गांजा छिपाया गया है. तुम लोग शराब बेचते हो. इसलिए पूरे घर की तलाशी लेनी है. घर में घुसे लोगों ने पहले बरामदे पर रखे बैग और बोरों को खंगालना शुरू कर दिया.
पुलिस के झांसे में फंस गये घर के लोग
इसी बीच शोर शराबा सुनकर घऱ के दूसरे लोग भी जाग गये औऱ बरामदे में पहुंच गये. उन लोगों ने कहना शुरू किया-सर, हम लोग शराब नहीं बेचते हैं. आपको गलत खबर मिली है. जैसे ही घर के लोग बाहर निकले वैसे ही डकैतों ने उन्हें हथियार की नोंक पर अपने कब्जे में ले लिया. घर के लोगों को अपने कब्जे में लेने के बाद डकैत सभी कमरों में घुसे और सारा कीमती सामान लूट लिया. डकैतों ने करीब 6 लाख के गहने, बर्तन, कपड़े,कंबल समेत 9 लाख रुपये का समान लूट लिया.
बगल में गश्ती कर थी असली पुलिस लेकिन भनक नहीं मिली
डकैती की शिकार बनी सुशीला कुंवर ने बताया कि सारे बदमाश हथियारों से लैश थे औऱ भोजपुरी में बोल रहे थे. उन्होंने करीब एक घंटे तक घर में लूटपाट मचाते रहे. सारा सामान लूटने के बाद वे घर के पीछे से रास्ते से पैदल ही निकल भागे. उनके भागने के बाद घर के लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पहुंचे और मामला जानकर हैरान रह गये. उसके बाद स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी. पता चला कि थाने की पुलिस गांव के बगल में ही गश्त कर रही थी.
शुक्रवार को सीवान के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि थाने को इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है.