बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
25-Jun-2021 04:22 PM
By Chandan Kumar
SIWAN: सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जाली नोट छापने के गिरोह का खुलासा एसपी ने किया है। गिरोह का मुख्य सरगना बंटी सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश, रंजीत और संजीत भी शामिल है। एक अपराधी गोपालगंज का रहने वाला है।
सीवान SP अभिनव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में जाली नोट छापे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम बनायी गयी। महराजगंज DSP के नेतृत्व में महराजगंज थानाध्यक्ष, SHO गोरेयाकोठी, SHO बड़हरिया, सराय ओपी प्रभारी,जीरादेई SHO और टेक्निकल टीम के साथ-साथ यूपी पुलिस को मिलाकर एक टीम गठित की गयी।
जिसके बाद छापेमारी कर जाली नोट छापने की 2 प्रिंटेड मशीन के साथ गिरोह के मुख्य सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक देसी कट्टा, 2 प्रिंटेड मशीन, 6 लाख 18 हज़ार रुपये के जाली नोट और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित जाली नोट बरामद किया गया।
SP अभिनव कुमार ने बताया कि जाली नोट छापने का धंधा डेढ़ साल से सुनियोजित तरीके से चल रहा था। जिसमें 100, 200, 500 और 2000 के जाली नोट छापे जा रहे थे जिसे देखकर यह पता लगा पाना मुश्किल था कि कौन असली नोट है और कौन नकली नोट। जाली नोटों की छपाई के बाद इसे यूपी में सप्लाई किया जा रहा था।
ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि सीवान के बाजारों में भी जाली नोट आया हो। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर जानकारी इक्टठा करने में जुटी है। वही इनकी निशानदेही के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। SP अभिनव कुमार ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना बंटी का अबतक कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिल पाया है। फिलहाल जांच में पुलिस जुटी है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है।