ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में EWS छात्रों को उम्र सीमा में छूट पर सवाल, जानिए मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Assembly : बिहार में अपंजीकृत मंदिरों की घेराबंदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में कब्रिस्तान से तुलना कर भाजपा विधायकों ने पूछे तीखे सवाल; पढ़िए मंत्री ने क्या कहा Bihar News : बिहार में शराबबंदी फेल? RJD विधायक ने कहा- हर गांव में हो रही शराब की होम डिलीवरी, युवाओं पर बढ़ता नशे का खतरा Patna Road Accident : घर वापसी का सफर बना आखिरी सफर, एम्बुलेंस हादसे में दो की मौत; तीन की हालत गंभीर

सीवान: नागमणि ने की ओसामा से मुलाकात, कहा- ओसामा चाहेंगे तो नया समीकरण बनेगा

सीवान: नागमणि ने की ओसामा से मुलाकात, कहा- ओसामा चाहेंगे तो नया समीकरण बनेगा

13-Jun-2021 04:34 PM

By Chandan Kumar

SIWAN: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि सिंह कुशवाहा आज सीवान पहुंचे जहां दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। नया किला स्थित आवास पर करीब एक घंटे तक दोनों की बातचीत हुई। ओसामा से मिलने के बाद नागमणि मीडिया के सामने आए और बड़ा ऐलान कर दिया। नागमणि ने कहा कि यदि ओसामा चाहेंगे तो नया समीकरण बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में दिवंगत शहाबुद्दीन की शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।  


ओसामा चाहेंगे तो नया समीकरण बनेगा

पूर्व मंत्री नागमणि ने दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की। नागमणि ने कहा कि ओसामा चाहेंगे तो नया समीकरण बनेगा। हमलोग मिलकर नया समीकरण बनाएंगे। इस दौरान नागमणि ने लालू-नीतीश पर भी निशाना साधा। नागमणि ने कहा कि रंगा-बिल्ला की जोड़ी ने बिहार को बर्बाद करके रख दिया है। पूरा कुशवाहा समाज ओसामा के साथ है। बिहार में नया समीकरण बनेगा और विकास की गंगा बहेगी।  


पटना में शोक सभा का होगा आयोजन

पूर्व मंत्री नागमणि सिंह कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय मे पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बड़े स्तर पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। नागमणि ने कहा कि  दिवंगत शहाबुदीन की परछाई ओसामा में दिख रही है।


नागमणि ने सरकार पर बोला हमला

नागमणि ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। नागमणि ने कहा कि दोनों सरकार ने मिल कर शहाबुद्दीन की हत्या करायी है। जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं नागमणि ने यह भी मांग किया कि 2001 में हुए प्रतापपुर कांड की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। 


लालू-राबड़ी पर भी नागमणि ने बोला हमला 

नागमणि ने कहा की जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तब उनकी सरकार में पुलिस द्वारा मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ षड्यंत्र रची गयी थी और जब शहाबुद्दीन जेल में बंद थे तब आरजेडी सुप्रीमो ने एक बड़े वकील जो राजद के सांसद भी थे। उन्हें शहाबुद्दीन का केस लड़ने से मना कर दिया था। जिसकी वजह से सही पैरवी नही होने के कारण वे लंबे समय तक जेल में रहे।