मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-May-2023 03:12 PM
By First Bihar
SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों कुचल दिया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना पजुवार गांव के पास की बतायी जा रही है। जहां तेज गति से आ रही एक बेलगाम ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पजुवार गांव के पास की है। जहां इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चलाता है और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती है लेकिन पुलिस ऐसे ट्रक चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। और यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने होती है। आज अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया है जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि तीन जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।