बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Dec-2020 09:03 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. राज्य में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां लूट के दौरान अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीवान जिले के पचरुखी थाना इलाके की है, जहां सुपौली चमुखा गांव के बीच गिरी टोला में अपराधियों ने लूट के दौरान एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है, जो लूट का विरोध कर रहा था. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.