Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
14-Apr-2022 08:32 PM
PATNA : बिहार के एक युवक का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। एक बार फिर से बिहार और आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए ने गतिविधि बढ़ाई है। सीवान जेल में बंद एक युवक को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई है। इसी वक्त पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ सांठगांठ का आरोप है। युवक फिलहाल आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल के अंदर था।
एनआईए की टीम में सीवान जेल में बंद जिस युवक को अपने साथ ले गई है। वह सीवान के ही बड़हरिया का रहने वाला है। एनआईए की टीम जब सीवान जेल युवक को लेने पहुंची तो जेल प्रशासन ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे एनआईए को सौंप दिया। युवक को पहले सीवान से पटना लाया गया। इस दौरान एनआईए के साथ बिहार पुलिस की टीम भी एस्कॉर्ट में लगी रही। पटना से फ्लाइट के जरिए उसे दिल्ली ले जाया गया और दिल्ली से कश्मीर ले जाने की तैयारी थी।
बताया जा रहा है कि बड़हरिया थाना इलाके के बभनौली के रहने वाले इरफान उर्फ चुन्नू को एनआईए ने जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के साथ जुड़ा हुआ पाया है। उसके पिता शरीफ मियां का निधन हो चुका है। इरफान की उम्र लगभग 22 साल है। इरफान पर आरोप है कि वह कश्मीर में हुए हथियार सप्लाई के धंधे में शामिल है और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन के एक मेंबर को उसने हथियार सप्लाई किया था। जांच के बाद एनआईए की टीम को सीवान के साथ सारण जिले से हथियार सप्लाई करने के सबूत मिले थे। इरफान ने कुल 7 पिस्टल कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के एक मेंबर को 7 लाख में बेचा था। इस मामले में सारण जिले से 4 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सारण से गिरफ्तार युवकों में दो सगे भाई हैं और अब इरफान को सीवान जेल से लेकर एनआईए की टीम चली गई है।