हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Jan-2022 01:50 PM
SIWAN : बिहार में बेलगाम बदमाशों ने बीते बुधवार को सीवान में भाजपा नेता जनार्दन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब सोशल मीडिया पर जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो सामने आया है. मरने से पहले कैमरे पर जर्नादन सिंह ने हत्यारे का नाम बताते हुए दिख रहे है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें बेखौफ अपराधियों ने बीते दिन दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता जनार्दन सिंह और PDS दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी थी. जिनको गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं पटना जाते समय अमनौर के पास जर्नादन ने दम तोड़ दिया था.
आज उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा नेता जनार्दन सिंह अपराधी का नाम बताते दिख रहे है. वीडियो में जनार्दन सिंह ने दिलीप सिंह और चंदन नाम के व्यक्ति का नाम ले रहे है जिन्होंने उन्हें गोली मारी है. यह वीडियो गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाते वक्त का है. वही वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए अपराधी को पकड़ लिया है.