Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
20-Aug-2024 07:25 AM
By First Bihar
DELHI: सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ती तबीयत बिगड़ गई है। सोमवार की देर रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हेल्थ चेकअप के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तेज बुखार होने के बाद येचुरी को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 72 साल के सीताराम येचुरी की हालत के बारे में एम्स की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि निमोनिया की शिकायत के बाद येचुरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। हाल ही में येचुरी ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। बता दें कि सीताराम येचुरी विपक्ष के बड़े नेता है और सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य भी हैं।