Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
15-Sep-2023 07:33 PM
By First Bihar
SITAMARHI: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे, जहां निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार सहनी के सीतामढ़ी पहुंचने पर सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिस पड़ाव पर सहनी पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।
इस दौरान रुन्नीसैदपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद मेरा परिवार है और परिवार की बात करना अगर अपराध है तो यह अपराध मैं बार-बार करूंगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोग उन्हें 2025 में सीएम का उम्मीदवार बनाने की शर्त पर बुला रहे हैं लेकिन मुझे गुलामी करना स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें गुलामी स्वीकार नहीं है। अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी।
जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए सहनी ने हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की यात्रा हरिराम पेट्रोल पंप से शुरू होकर कोआही चौक, जनार चौक, मोरसंड लगमा होते हुए सुप्पी प्रखंड पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया।
मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों के संघर्ष का परिणाम है कि हमारी पहचान प्रदेश नहीं देश में है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दुश्मनी मुझसे नहीं निषादों से है। सहनी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी है, जिसके पास वोट है वह पीएम और सीएम बन सकता है और बिहार में यह ताकत हमारी है।
