Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
26-Sep-2020 08:58 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार चुनाव से ठीक पहले सूबे के अंदर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक एडवोकेट क्लर्क का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां रामनगर गांव में अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक एडवोकेट क्लर्क की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट क्लर्क बथनाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं, जिन्हें अपराधियों ने गोली मारी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को चिंहित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.