Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
07-Sep-2023 07:32 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते फरार हो गए। घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के गांढा थाना के प्रेम नगर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय फुल शंकर ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता घर पर ही थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घर में घुसकर गोली मार दी।
जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना से इलाके के लोग काफी दहशत में है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।