NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
09-Oct-2019 05:06 PM
By Saurav Kumar
SITAMADHI: जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर लाठी, डंडों और दूसरे धारदार हथियारों से हमला किया. इस दौरान हैवानियत की सारे हदें पार कर दी गईं. यहां तक कि डेढ़ साल के मासूम तक को नहीं बख्शा गया. हैवानों ने उस मासूम के उपर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया.
घटना पिपराढ़ी थाना इलाके के ललुआ गांव की है जहां पिछले कई सालों से राकेश राय और दूसरे पक्ष के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इस दौरान कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है. इसी बात को लेकर बुधवार को एकबार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.
फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है.